भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव स्टेज शो के दौरान एक महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंकते नजर आते हैं। इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला और कई लोगों ने इसे खतरनाक और अपमानजनक बताया। लेकिन यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है। इसने बिहार और आसपास के इलाकों में होने वाले ऑर्केस्ट्रा शो के पीछे छिपी एक बड़ी सच्चाई को भी सामने लाया है, जहां कई रिपोर्ट्स में नाबालिग लड़कियों की तस्करी, शोषण और सुरक्षा की कमी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। इस वीडियो में हम इस वायरल घटना के साथ-साथ उस बड़े सिस्टम पर भी बात करेंगे, जहां कलाकारों की सुरक्षा, सम्मान और जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।