Dev Uthani Ekadashi 2026:देव उठनी एकादशी हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ तिथि मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त होने के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव उठनी एकादशी के दिन जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव कैसा होता है और उनका भविष्य किन खास गुणों से जुड़ा माना जाता है? इस वीडियो में जानिए देव उठनी एकादशी पर जन्मे बच्चों का स्वभाव, बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व, भाग्य, करियर और जीवन कैसा होता है.