370 Biryani Controversy: 'बिग बॉस 19' के पूर्व कंटेस्टेंट और कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके लाइव शो के दौरान एक 22 साल के लड़के ने महिलाओं पर "₹370 की बिरयानी" वाला आपत्तिजनक कमेंट किया था। इस वीडियो के वायरल होने पर भारी विवाद और आलोचना के बाद प्रणित ने सार्वजनिक रूप से "मुझसे गलती हो गई" कहकर माफी मांगी है।