CJP Protest Today News: दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर जारी बहस के बीच भारतीय सेना के एक मेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेजर छात्रों और युवाओं से अपने भविष्य, मेहनत और जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की अपील करते हैं। वह अपनी व्यक्तिगत यात्रा भी साझा करते हैं और बताते हैं कि कैसे लगातार चार बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज भारतीय सेना में मेजर के पद पर देश की सेवा कर रहे हैं। वीडियो में वह युवाओं से कहते हैं कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की शुरुआत हो सकती है। उनका संदेश है कि अपनी ऊर्जा और समय को अपने सपनों, शिक्षा और करियर के निर्माण में लगाना सबसे महत्वपूर्ण है।CJP Protest Today News: Indian Army Major Emotional Appeal To Students,Viral Video..