CJP Protest: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। रजत दलाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उन्हें उनकी बेबाकी के कारण भी खूब जाना जाता है। रजत दलाल ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया था। उनका कहना था कि छात्रों की मांगें सुनी जानी चाहिए। लगातार रजत दलाल (Rajat Dalal) छात्रों के प्रदर्शन पर पोस्ट साझा करते नजर आ रहे थे।