Asha Bhosle Funeral: दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के निधन ने हर किसी को मायूस कर दिया। 92 साल की आशा भोसले ने भारतीय सिनेमा में कई शानदार गाने गाए हैं। उन्होंने संगीत की दुनिया में अपने 82 साल दिए और इसी के दम पर आज हर कोई उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहा है। आशा भोसले को कई कलाकारों ने खास अंदाज में श्रद्धांजली दी। इस गम के मौके पर टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने आशा भोसले के साथ खास वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है।