Apara Ekadashi 2026: एकादशी हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक मानी जाती है. साल में कुल 24 एकादशी व्रत होते हैं. हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एक‑एक बार एकादशी आती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं. अपरा एकादशी ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को होती है. साल 2026 में अपरा एकादशी का व्रत 13 मई को रखा जाएगा. इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की श्रद्धा से पूजा करने से पापों से मुक्ति और सुख‑समृद्धि की प्राप्ति मानी जाती है.Apara Ekadashi 2026:How to Observe the Fast on Apara Ekadashi and How to Perform Puja at Home |