Apara Ekadashi 2026 Daan: हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है और ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी खास होती है। इस एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में अपरा एकादशी को विशेष स्थान प्राप्त है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ होता है। अगर आप भी इस तिथि पर कुछ विशेष चीजों का दान करेंगी तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी और अन्न-धन की कमी नहीं होगी।