Anurag Dobhal Video: यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। वह अस्पताल में अपने बच्चे से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल अब ठीक हो रहे हैं। पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए आसान नहीं रहे। 28 मार्च 2026 को, उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ आया है। इस यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पहली बार अपने नवजात बेटे से मिल रहे हैं। इस मामले का वीडियो वायरल है। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च को बच्चे को जन्म दिया था।