Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू होने के महज कुछ दिनों के भीतर बाबा बर्फानी का प्राकृतिक हिमलिंग लगभग पूरी तरह पिघल गया है. इससे श्रद्धालुओं में मायूसी है. वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और कम बर्फबारी का असर मान रहे हैं. पिछले तीन सालों से यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर हिमलिंग तेजी से छोटा हो जाता है. आखिर प्राकृतिक हिमलिंग कैसे बनता है और इतनी जल्दी क्यों पिघल रहा है, इस खबर में विस्तार से समझिए.