Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस वक्त कई वजहों से चर्चा में हैं. जिसमें से एक उनकी हाल ही में आई फिल्म 'ऐल्फा' भी है. फिलहाल वो अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन की शादी के फंक्शन में बिजी हैं. बीते दिनों वो दोस्त के संगीत में पहुंची थीं, जहां से अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस गाने 'माही वे' पर डांस करती नजर आ रही हैं.