IIT Baba Abhay Singh Wedding: आइआइटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के बाद लाखों रुपये का पैकेज ठुकराकर महाकुंभ-2025 में चर्चा में आए ‘आइआइटीयन बाबा’ अभय सिंह की प्रेम कहानी भी उतनी ही चर्चा में है। 2025 की महाशिवरात्रि पर तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित एक आश्रम में उनकी मुलाकात खगोल विज्ञान की शोधार्थी प्रीतिका से हुई।