Adhik Maas Vrat Tyohar 2026: ज्येष्ठ माह में इस बार अधिकमास का संयोग बना है. अधिकमास को पुरुषोत्तम माह भी कहा गया है, इसकी शुरुआत 17 मई से हो रही है और समापन 15 जून को होगा. स्कंद पुराण के अनुसार अधिकमास के स्वामी भगवान विष्णु है. इस माह में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए मांगलिक कार्य करने से परहेज किया जाता है.