AC Blast Kyu Hota Hai: AC में धमाके का सबसे आम कारण कंप्रेसर के अंदर बहुत ज्यादा प्रेशर बनना है. जब सिस्टम ठीक से काम नहीं करता-जैसे ज्यादा गर्म होने, हवा का बहाव रुकने या अंदरूनी खराबी की वजह से-तो यूनिट के अंदर का प्रेशर खतरनाक लेवल तक बढ़ सकता है. अगर इस प्रेशर को समय पर बाहर नहीं निकाला जाता, तो इससे धमाका हो सकता है. गर्मियों के मौसम में लगातार 15-20 घंटे एसी चलाने से बचें. इससे कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है और उसके फटने का खतरा बढ़ जाता है. आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह रखने से ब्लास्ट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जहां हवा का बहाव ठीक नहीं हो या उसे किसी चीज से ढक दिया जाए.AC Blast Kyu Hota Hai: AC Me Blast Kyu Hota Hai,Karan,Kaise Pata Chalega,Kaise Bache ?