By : BoldSky Video Team
Published : May 13, 2022, 11:40
Duration : 01:35
01:35
कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने रखा नन्ही बेटी का बेहद क्यूट नाम, शादी के आठ सालों बाद मां-बाप बने कपल
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और निकितिन धीर बीते 12 मई को मम्मी-पापा बने। दोनों के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। इस बात की जानकारी खुद कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। खास बात तो यह है कि निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने अपनी नन्ही बेटी का नामकरण भी कर दिया है और वो नाम भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने अपनी नन्ही बेटी का नाम 'देविका' रखा। उनकी इस पोस्ट को लेकर फैंस भी खूब एक्साइटेट नजर आए, साथ ही उन्होंने जमकर कृतिका सेंगर और निकितिन धीर पर प्यार भी लुटाया।