By : BoldSky Video Team
Published : January 13, 2021, 01:40
Duration : 01:10
01:10
मकर संक्रांति 2021 गंगा स्नान: जानिए मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का महत्व क्यों है
सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है। इस बार मकर संक्रांति पर विशेष संयोग बन रहे हैं, जिससे इस पर्व की महत्ता और बढ़ जाती है। सूर्य जब अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, उस दिन संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है। इस बार सूर्य 14 जनवरी को 8 बजकर 14 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के मकर में आते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा और फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर पांच ग्रहों का संयोग बनेगा, जिसमें सूर्य, बुध, गुरु, चंद्रमा और शनि भी शामिल रहेंगे। इस विशेष संयोग में पवित्र नदी गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और अक्षय पुण्य का फल प्राप्त होता है। साथ ही गंगा स्नान करने से जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और देवी-देवता एकसाथ प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन गंगा सन्नान करने का क्या महत्व है…