By : BoldSky Video Team
Published : February 28, 2021, 06:40
Duration : 01:38
01:38
क्या आपको भी सोते समय आते हैं झटके? जानिए इसकी वजह
दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर रात को 6-7 घंटे भी सोने को मिल जाएं तो सारी थकान उतर जाती है। मगर कई बार साथ वाले व्यक्ति के खर्राटों, नींद में बड़बड़ाने या किसी बीमारी के कारण आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती। इसके अलावा एक कारण ओर भी है जिसके कारण आपकी नींद खराब हो जाती है। क्या आपने कभी नींद में झटके महसूस किए है? क्या आपको लगा है कि आप कहीं से गिर गए हों? या गहरी नींद में होते हुए आप अचानक उछल पड़ते हैं। अगर ऐसा है तो आप हाइपेनिक जर्क के शिकार है। आइए जानते है कि ऐसा क्यों होता हैं?