By : BoldSky Video Team
Published : February 28, 2021, 03:00
Duration : 01:59
01:59
पीरियड्स से पहले होते हैं मूड स्विंगस तो जरूर रखें इन बातों का ख्याल
पीरियड्स आते-आते कई सारी महिलाओं के साथ यह होता है कि अपने आप उनके स्वभाव में परिवर्तन होने लगता है। वे न चाहकर भी थोड़ी चिढ़चिढ़ी, उदासीनता से घिरी हुई सी रहने लगती हैं। इसी व्यवहार को मूड स्विंग्स की संज्ञा दी गई है। मन से खुश रहना इंसान के लिए बहुत जरूरी होता है। मूड स्विंग्स यदि बहुत अधिक होते हैं, तो वे मानसिक रूप से व्यक्ति पर प्रभाव डालने लगते हैं इसलिए जरूरी है कि इस पर काम किया जाए। कुछ बातों का ध्यान रखकर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।