Ganga Dussehra 2026 Wishes: पूरे साल इंतजार करने के बाद यह पावन पर्व आता है। गंगा दशहरा का यह दिन स्नान, दान-पुण्य, पूजा-पाठ और मां गंगा की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भक्त गंगा स्नान करते हैं, मां गंगा की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि व शांति की कामना करते हैं।rnrnअगर आप भी इस खास मौके पर अपने अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन शायरियों, कोट्स और मैसेज के जरिए उन्हें मां गंगा की कृपा, सुख-समृद्धि और खुशियों का आशीर्वाद भेज सकते हैं और इस पावन पर्व की खुशियों को बांट सकते हैं।